फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight between drunk friends, firing, one person injured

Agra News: नशे में दोस्तों के बीच झगड़ा, फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

Wed, 05 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fight between drunk friends, firing, one person injured
करहल चौराहा पर हुई घटना में घायल लोकेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर, साथ में पुलिस
मैनपुरी। शहर कोतवाली के करहल चौराहे पर बुधवार देर शाम को चार दोस्तों में नशेबाजी के दौरान विवाद हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक व्यक्ति घायल हुआ है। परिजन का आरोप है कि उसे पेट में गोली लगी है। जबकि पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि नुकीली वस्तु प्रहार की चोट का निशान है। घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार झिंझाई गांव का लोकेंद्र सिंह चौहान अपने भाई के सुखेंद्र सिंह चौहान साथ शहर किसी काम से आए थे। उनके साथ पास के ही गांव हरिचंदपुर का गौरव और पड़रिया निवासी मोती भी आया। सभी ने एक साथ शराब पी। शराब पीने के बाद मोती और गौरव का लोकेंद्र के साथ विवाद हो गया। लोकेंद्र का उसके भाई ने पक्ष लिया। इसी बात को लेकर वहां मारपीट हो गई। राहगीरों में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। घटना में लोकेंद्र घायल हुआ है। उसके पेट पर चोट का निशान है। लोकेंद्र के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे गोली मारी गई है। पुलिस ने जिला अस्पताल में लोकेंद्र को भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि किसी नुकीली वस्तु से हमले जैसी चोट के निशान है। बहरहाल लोकेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन




घटना की जांच की जा रही है। युवक को गोली लगी है किसी नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया है, यह डॉक्टरी परीक्षण में स्पष्ट होगा। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।घायल को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राहुल मिठास, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed