फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight Between doctor And Patient Family In Sn Medical College Agra

आगराः एसएन मेडिकल कॉलेज बना 'अखाड़ा', जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों में जमकर मारपीट

Wed, 04 Mar 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:14 AM IST
सार

मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने को लेकर विवाद, थाने में हुआ समझौता

विज्ञापन
Fight Between doctor And Patient Family In Sn Medical College Agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार दोपहर को जूनियर डॉक्टर और मरीज के तीमारदारों में मारपीट हो गई। जूनियर डॉक्टरों ने दो तीमारदारों को कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि उनकी डंडे और बेल्ट से पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। इधर, जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों पर मारपीट का आरोप लगाया। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई। हालांकि शाम को समझौता हो गया।
विज्ञापन


कागारौल के इकराम नगर निवासी पुष्पेंद्र चाहर और योगेेंद्र मंगलवार को अपने परिचित गांव दिगरौता निवासी रोबिन सिंह को ओपीडी में दिखाने लाए थे। पुष्पेंद्र भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कि डॉक्टर के नहीं मिलने पर कक्ष संख्या तीन के बाहर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे तभी एक कर्मचारी आकर अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन


इसका विरोध किया तो कर्मचारी के साथ जूनियर डॉक्टर आ गए और मारपीट कर दी। वह बचने के लिए भागा, लेकिन डॉक्टरों ने पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बेल्ट और डंडे से पिटाई की। ओपीडी में मौजूद एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुष्पेंद्र और योगेंद्र को छुड़ाया। दोनों ने थाना एमएम गेट में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा जैमन ने बताया कि सर्जरी विभाग की ओपीडी में रोबिन सिंह आया था। वह मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाना चाहता था। इस पर उसका चेकअप किया गया तो वह एक बीमारी से ग्रसित था।

उससे इलाज कराने के लिए बोल दिया। लेकिन, वह प्रमाणपत्र बनाने का दबाव बनाने लगा। बाद में अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने जूनियर डॉक्टर सोनल से अभद्रता कर दी। डॉ. संदीप, डॉ. जितेंद्र और डॉ. पंकज से मारपीट कर दी। बाद में कर्मचारियों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। जूनियर डॉक्टरों की ओर से भी तहरीर दी गई।

थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है। दोनों ओर से लिखकर दिया गया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed