फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fifty ninth Foundation Day of Strike One was celebrated in Mathura Cantt on one April 2023

स्ट्राइक वन का स्थापना दिवस: लेफ्टिनेंट जनरल ने बलिदानी सैनिकों को किया याद, सम्मान में अर्पित की पुष्पांजलि

Sat, 01 Apr 2023 04:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 04:06 PM IST
सार

मथुरा कैंट में स्ट्राइक वन का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक अप्रैल को स्ट्राइक वन ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
fifty ninth Foundation Day of Strike One was celebrated in Mathura Cantt on one April 2023
स्ट्राइक वन ने अपना स्थापना दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अप्रैल 2023 को स्ट्राइक वन का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मथुरा कैंट में पारंपरिक गौरव और गंभीरता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्ट्राइक वन के लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), स्ट्राइक वन द्वारा सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की ।  

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल पीओ डन, एमसी की कमान में एक अप्रैल 1965 को वाराणसी में स्ट्राइक वन की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से, कोर ने 1965 और 1971 के ऑपरेशनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिनमें से सबसे प्रमुख 1971 के युद्ध के दौरान 'बसंतर की लड़ाई' थी जिसमें दुश्मन के 53 टैंक नष्ट हो गए थे और दुश्मन के इलाके के बड़े क्षेत्रों पर हमारी वीर सेना ने कब्जा कर लिया था। 

विज्ञापन

fifty ninth Foundation Day of Strike One was celebrated in Mathura Cantt on one April 2023
मथुरा कैंट में आयोजित हुई स्ट्राइक वन के स्थापना दिवस का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया

इन दोनों युद्धों में व्यक्तिगत और सामूहिक वीरता के लिए स्ट्राइक वन की इकाइयों और संरचनाओं को 13 युद्ध सम्मान, तीन परमवीर चक्र, 16 महावीर चक्र और 46 वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने सभी रैंकों को राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का आह्वान किया और सभी रैंकों से कड़ी मेहनत करने, नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने और राष्ट्र द्वारा जब भी स्ट्राइक वन का आह्वान किया जाए, उस लक्ष्य को हमेशा पूरा करने के लिए तैयार रहने का सकंल्प दोहराया। 

सेवानिवृत सैनिक, एनसीसी कैडेट्स सहित अधिकारी हुई शामिल

जीओसी ने सभी रैंकों को उनके असाधारण व्यावसायिकता, भाईचारे, संघ भावना, आत्म बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए भी बधाई दी। इस समारोह में सेवानिवृत सैनिकों, एनसीसी कैडेटों और स्टेशन में मौजूद सभी अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed