फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fifty houses collapse due to heavy rain in mainpuri

रक्षाबंधन से पहले बारिश ने मचाई तबाही, 50 से ज्यादा मकान गिरे, कई परिवार बेघर

Sun, 26 Aug 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 26 Aug 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
fifty houses collapse due to heavy rain in mainpuri
बारिश से मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में रक्षाबंधन से पहले बारिश ने जमकर तबाही मचाई। बारिश के चलते शनिवार की रात 50 कच्चे और पक्के मकान गिर पड़े। वहीं, दो सौ मकानों में कहीं दरारें आ गईं तो कहीं कुछ हिस्से गिर गए। साथ ही जलभराव होने के कारण लोग परेशान रहे। सड़कों पर पानी भरने से जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

 
शनिवार शाम शुरू हुई बारिश रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक होती रही। रात में तेज बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के कई मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। रात भर लोग घर में घुसे पानी को निकालने में जुटे रहे। वहीं, नवीन मंडी परिसर और क्रिश्चियन मैदान जलमग्न हो गया।  
विज्ञापन


अजीतगंज क्षेत्र में बारिश से कच्चे और पक्के करीब दस मकान गिर पड़े। क्षेत्र के गांव रमपुरा में प्रमोद कुमार, नखतपुर में सतीशचंद्र, राकेश कुमार, रामऔतार, संतपाल, रामगोपाल, रेशमा देवी, मीरा देवी का मकान गिर पड़ा। एलाऊ में मकान गिरने से गृहस्वामी सुभाषचंद्र घायल हो गया। वहीं दो बकरी की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मकान क्षतिग्रस्त

fifty houses collapse due to heavy rain in mainpuri
मंडी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
गांव राम पीछा में जलभराव से गुस्साए लोगों ने किशनी-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समय से पहुंचने पर वह सफल नहीं हो सके। वहीं गांव मेदेपुर, विटुकपूर, चौहानपुर, नगला बलू, नगला उदी, अजीतगंज बीरमपुर, रमपुरा, तिकसुरी गांव में जलभराव हो गया। 

जिले भर में करीब 50 से अधिक मकान गिरे। वहीं 200 के करीब मकान दीवार आदि गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, किशनी बारिश ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। कुसमरा क्षेत्र के गांव बुढ़ौली में विधवा रानी देवी का कच्चा मकान गिर गया। गांव के लोगों ने उसका सामान प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में रखवा दिया है।

किशनी के हरिमोहन शुक्ला, नगला भूपति निवासी रमेश नागर का कच्चा मकान गिर गया। मोहल्ला पथरिया निवासी रघुवीर सिंह का मकान गिर पड़ा। वहीं क्षेत्र के गांव बरहा में लालमन और तेजराम, कृपालपुर गांव निवासी उदयभान सिंह, नगला दलफ निवासी अरविंद राठौर और असैनी निवासी भूपेंद्र सिंह के मकान भी बारिश से गिर पड़े।  

रक्षाबंधन के त्योहार पर बारिश होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। रात के समय सफर करने वाले बारिश से परेशान रहे। वहीं, बारिश सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक हुई इस कारण लोग जल्द घर से नहीं निकल सके। सड़कों पर भरे पानी ने भी लोगों को जमकर परेशान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed