{"_id":"5ec7e84a70c71509837121eb","slug":"fifty-cows-found-dead-in-truck-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में मिले 48 मृत गोवंश, बदबू आने पर चला पता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में मिले 48 मृत गोवंश, बदबू आने पर चला पता, हंगामा
Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
सार
- लगभग नौ घंटे बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय, सभी गोवंश मृत मिले
- पशु चिकित्सकों की टीम ने किया परीक्षण, एक्सप्रेसवे किनारे मृत गोवंशों को दफनाया गया
विज्ञापन
ट्रक में मिले मृत गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में 48 मृत गोवंश मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर एकत्रित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
एक्सप्रेसवे पर कंटेनर लगभग नौ घंटे से खड़ा हुआ था। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर गोवंश का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। ट्रक हरियाणा का बताया गया है। यह आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था।
सुबह सात बजे से खड़ा था कंटेनर
सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 80 माइलस्टोन पर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक कंटेनर खड़ा देखा। कंटेनर पंचर था, ग्रामीणों ने शुरुआत में इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन शाम तक कंटेनर से बदबू आने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुरीर कोतवाली को दी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। कंटेनर में करीब 48 गोवंश मृत मिले। सभी गोवंश को एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के किनारे जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीएम मांट कृष्णानंद तिवारी, सीओ मांट रविकांत पाराशर, एसपीआरए श्रीश चंद्र पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रक से मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक-परिचालक और ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
यह कैसी एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा
गोवंश से लदा कंटेनर सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक खड़ा रहा। न तो स्थानीय पुलिस ने इस कंटेनर को चेक करने की जरूरत समझी और न ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा का दावा करने वाले अन्य सुरक्षा कर्मियों ने इस पर ध्यान दिया।
यह हाल तो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था का दिन में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की इसमें मिलीभगत रहती है। शाम होने पर गो तस्कर गोवंश से लदा कंटेनर ले जाते और किसी को कानों कान खबर भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें- अमानवीयता: बुजुर्ग का मुंह काला कर गले में डाली जूते की माला, गांव में घुमाया