फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fierce fire in truck in Mainpuri driver and operator jumped then life was saved

ट्रक में लगी भीषण आग: चालक और परिचालक ने लगा दी छलांग, तब बच पाई जान

Sun, 25 Jun 2023 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 10:16 AM IST
सार

ट्रक में अचानक आग लग गई। जब तक ट्रक को रोका जाता, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Fierce fire in truck in Mainpuri driver and operator jumped then life was saved
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में उत्तराखंड से तेलंगाना जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। जब तक ट्रक को रोका जाता, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 

यहां हुआ हादसा

कुसमरा के इटावा मार्ग पर उजागरपुर के समीप रविवार की सुबह पाउडर लोड कर उत्तराखंड से तेलंगाना जा रहे ट्रक की बायरिंग शॉर्ट हो जाने से आग लग गई, जिससे केबिन जलकर राख हो गया। चालक और परिचालक ने कूद कर बचाई जान। 

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी नरसंहार: शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को ऐसे क्यों मारा, मनोवैज्ञानिकों ने बताई ये वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू

बताया गया है कि जालौन निवासी चालक शैलेंद्र सिंह उत्तराखंड से पाउडर लादकर तेलंगाना जा रहा था। जैसे ही वह कुसमरा कस्बा क्रॉस किया तो अचानक केबिन से धुंआ उठने लगा। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख चालक और परिचालक कल्लू ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें -  पांच हत्या और फिर की खुदकुशी: छत से लेकर बरामदे और घर के बाहर तक खून ही खून... चारों ओर बिखरी थीं लाश ही लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed