{"_id":"63ce03ff475605700d3cd62a","slug":"fierce-fire-broke-out-in-cooler-factory-in-sikandra-of-agra-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Fire: आगरा के सिकंदरा में कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Fire: आगरा के सिकंदरा में कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Mon, 23 Jan 2023 09:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:21 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में कैलाश मंदिर मार्ग पर रविवार रात को कूलर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है। देर रात नुकसान का आकलन किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आग तकरीबन 11:30 बजे लगी थी। क्षेत्र के लोगों ने धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। इस पर दमकल को बुला लिया गया। कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, आग काफी फैल चुकी थी।
रात तकरीबन 12:30 बजे आग पर काबू कर लिया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की संभावना है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि फैक्टरी किसकी है। उसमें कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आग लगती देख क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने भी आग पर काबू करने का प्रयास किया था। मगर, सफलता नहीं मिली।