फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fever

अब स्क्रब टाइफस बुखार फैलने का खतरा

Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
fever
मैनपुरी।जिले में डेंगू के साथ ही स्क्रब टाइफस बुखार फैलने का खतरा राज्य स्तरीय समिति ने जताया है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें एक ओर जहां डेंगू के मरीज हैं तो वहीं दूसरी और अन्य बुखार से पीड़ित मरीज। प्रदेश में मैनुपरी सर्वाधिक डेंगू से प्रभावित दस जनपदों में एक है। ऐसे में बीते सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम मैनपुरी आई थी। टीम में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. विकास सिंघल, राज्य कीट विशेषज्ञ सुदेश कुमार, राज्य संक्रमण रोग नियंत्रण अधिकारी भानु शुक्ला, राज्य मलेरिया नियंत्रण अधिकारी शमीम उल्ला खां शामिल थे।
विज्ञापन

टीम ने जिले में निरीक्षण कर हालात देखे थे। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को स्क्रब टाइफस बुखार फैलने की आशंका जताई थी। इसके नियंत्रण के लिए भी चर्चा की गई थी। ये बीमारी चूहों और छछूंदर द्वारा फैलती है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत चूहों और छछूंदर के बिलों को चिह्नित कर उन्हें बंद करने के साथ ही दवा युक्त खाद्य पदार्थ देकर समाप्त किया जाएगा। इसके लिए लगातार कर्मचारी मॉनीटरिंग भी करेंगे। जब तक चूहे और छछूंदर खत्म नहीं हो जाते हैं, तब तक ये अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होता है स्क्रब टाइफस बुखार
स्क्रब टाइफस बुखार ओरिएंटिया नाम के बैक्टीरिया से फैलता है। जो चूहे और छछूंदर के काटने या उनके द्वारा किसी भी खाद्य पदार्थ या सामान को चाटने से फैलता है। इसके संक्रमण से तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर पर चकत्ते, गले में सूजन हो जाती है। इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

ये चलेगा अभियान
-प्रथम दिन आवासीय घरों और आसपास बिलों को बंद कर उन्हें चिह्नित करें
-दूसरे दिन फिर निरीक्षण कर बंद मिले बिलों से चिह्न हटा दें और खुले बिलों पर सरसों के तेल और भुने दाने रखें
-तीसरे दिन बिलों का निरीक्षण कर बिना जहर का चारा दोबारा रखें
-चौथे दिन जिंक फॉस्फाइड मिलाकर वही चारा बिलों के बाहर रखें
-पांचवे दिन मरे हुए चूहे और छछूंदर एकत्र कर जमीन पर दफना दें
-छठवें दिन बिलों को दोबारा बंद करें, अगले दिन बिल खुले मिलने पर प्रक्रिया दोबारा करें
राज्य स्तरीय समिति ने स्क्रब टाइफस बुखार फैलने की आशंका जताई थी। हालांकि अब तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed