{"_id":"5f3021208ebc3e3d19460f03","slug":"fever-mainpuri-news-agr4541823193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पैर पसार रहा है वायरल, तीन वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पैर पसार रहा है वायरल, तीन वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल में पांच दिन से भर्ती वायरल बुखार से पीड़ित एक बालक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में रविवार को 55 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से तीन बुखार के मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 87 मरीज पहुंचे। जिनमें से 55 को भर्ती किया गया। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 16 थी। तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के न्यू बस्ती निवासी छोटे लाल के तीन वर्ष के पुत्र अरुण कुमार को वायरल बुखार से पीड़ित होने पर पांच अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर अरुण की मौत हो गई।
अरुण पांच दिन से अस्पताल में भर्ती था। उसको हर संभव उपचार दिया गया। उसे नहीं बचाया जा सका। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। - डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल