फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Festive Rush Favors Local Markets Over Online Shopping in Agra

UP: ऑनलाइन से अधिक बाजार से सामान खरीदने में दिखाया विश्वास, इस होली पर छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

Tue, 03 Mar 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 09:28 AM IST
सार

होली पर आगरा के बाजारों में ग्राहकों ने ऑनलाइन के बजाय दुकानों से सामान खरीदना पसंद किया, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।

विज्ञापन
Festive Rush Favors Local Markets Over Online Shopping in Agra
होली के पर्व पर किनारी बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विस्तार

आगरा में होली पर ऑनलाइन के मुकाबले बाजार से सामान खरीदने पर लोगों ने अधिक विश्वास दिखाया। सामान की गुणवत्ता देख खरीदने से ग्राहकों में संतुष्टि देखने को मिली।
विज्ञापन


कमलानगर निवासी अंशिका पुरी ने बताया कि दीपावली पर परिजन के कपड़े और सजावट का सामान ऑनलाइन मंगाया था। डिलीवरी में मिले सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर त्योहार के समय बाजार जाकर खरीदारी करनी पड़ी थी। इस बार होली पर ऑनलाइन सामान लेने के बजाय शनिवार को बाजार से त्योहार की जरूरत का सामान खरीदा।
विज्ञापन


जयपुर हाउस निवासी पीनल शर्मा ने भी होली से पहले शाहगंज बाजार से बच्चों के कपड़े खरीदे। होली पर शाहगंज, रावतपाड़ा, कमलानगर, बल्केश्वर, राजा की मंडी, बोदला, कारगिल, बेलनगंज, खंदारी और न्यू आगरा क्षेत्रों में दुकानों पर भीड़ रहने से दुकानदारों के चेहरे पर रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि लोगों को समझ आ रहा है कि ऑनलाइन बिक्री में गुणवत्ता अधिकतर खराब मिलती है। होली और रमजान के कारण बाजारों में रौनक रही है। पिछले वर्ष से व्यापारियों की बिक्री कई गुना अधिक हुई है। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को भी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed