{"_id":"6896596a11d50fb88602dd18","slug":"fertilizer-was-distributed-under-strict-police-surveillance-agra-news-c-175-1-kas1003-135520-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस के कड़े पहरे में वितरित की गई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
पटियाली में सहकारी समिति पर खाद खरीदने के लिए लगी भीड़।
Link Copied
पटियाली। अलीगंज रोड स्थित सहकारी सीमित पर बृहस्पतिवार की शाम को जैसे ही नैनो यूरिया खाद की खेप पहुंची तो किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान शुक्रवार की सुबह से सहकारी सीमित पर पहुंचने लगे। समिति खुलने से पहले ही खाद के लिए लंबी कतार लग गई। जैसे ही पर्ची के लिए खिड़की खुली तो किसानों में जल्दी खाद पाने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। शोर-शराबा और हंगामा होने पर सीमित के अधिकारियों ने खिड़की को बंद करा दिया। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरित की गई। सहकारी सीमित के सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को खाद के लिए की जा रही धक्का-मुक्की और हंगामा की जानकारी दी। इस पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल सहकारी समिति पर पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था कराई। पुलिस के पहुंचने के बाद खाद का वितरण शांतिपूर्ण तरह से कराया गया। किसानों ने लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और नंबर आने पर खाद ली। समिति के सचिव ने बताया कि मात्र 150 किसानों को ही खाद की बोरियों का वितरण हो सका है। सर्वर न चलने के कारण अब 11 अगस्त को दोबारा किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि सभी सहकारी समितियों पर खाद का वितरण शांतिपूर्ण तरह से कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर राजस्व कर्मचारियों और पुलिस को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।