{"_id":"61672e4009e03b44d132bd27","slug":"fertilizer-shortage-in-jangara-committee-farmers-of-15-villages-wandering-agra-news-agr51127454","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंगारा समिति में खाद का टोटा, भटक रहे 15 गांवों के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंगारा समिति में खाद का टोटा, भटक रहे 15 गांवों के किसान
विज्ञापन
किरावली। अकोला के गांव जैंगारा सहकारी समिति पर खाद नहीं होने से 15 गांवों के किसान भटक रहे हैं। खाद नहीं मिलने से किसान आलू, सरसों आदि की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों ने बताया सहकारी समिति का भवन भी बदहाल पड़ा है। इससे सहकारी समिति का संचालन एक छोटी सी दुकान से किया जा रहा है। जहां इस समय खाद भी उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से रोजाना जैंगारा, मसेल्या, चैंकोरा, बमनपुरा, सलेमाबाद, बसेरी चाहर, लोरिया, बसैया जोतिराज, नगला केहरी, नगला भुजा, नगला बीच, नगला झब्बा, नगला हन्नू, चिरमोली, नहचानी आदि गांवों में लोग बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
जैंगारा के पूर्व प्रधान हम्मीर सिंह, मसेल्या के किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति में खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को ज्यादा कीमत पर निजी दुकानों से इसे खरीदना पड़ रहा है। समिति के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। खाद मुहैया होने पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
गांव के बहादुर सिंह, मदन लाल , रामवीर सिंह, शिवप्रसाद, ओमवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह ,सुभाष सिंह, पदम सिंह आदि ने खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।