फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female polling personnel including presiding officer also suspended

Agra News: पीठासीन अधिकारी सहित महिला मतदान कर्मी भी निलंबित

Fri, 10 May 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Female polling personnel including presiding officer also suspended
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार 7 मई को हुए चुनाव के दौरान थाना सोरों क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बरबारा के बूथ नंबर 6 पर एक अनाधिकृत व्यक्ति मतदाताओं को स्याही लगाता मिला। इस प्रकरण में अनाधिकृत व्यक्ति के खिलाफ जहां मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पीठासीन अधिकारी के साथ महिला मतदान कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। गांव अल्लीपुर बरबारा के बूथ संख्या 6 पर पीठासीन अधिकारी मोहम्मद जफर खां, प्रथम मतदान अधिकारी मानवेंद्र सिंह, द्वितीय मतदान अधिकारी रेखा एवं तृतीय मतदान अधिकारी सुरजीत कुमार की ड्यूटी थी। मतदान केंद्र पर सुरजीत की ड्यूटी मतदाताओं को स्याही लगाने की थी लेकिन चुनाव के दौरान जब पर्यवेक्षक मतदान केंद्र पर पहुंचे तो वहां उन्हें महिला मतदान कर्मी रेखा का पति प्रेम मतदाताओं को स्याही लगाता मिला। पीठासीन अधिकारी मो. जफर की तहरीर थाना सोरों पुलिस ने प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं डीएम के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी मो. जफर को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं पंचायती राज विभाग में कार्यरत महिला मतदान कर्मी रेखा को भी निलंबित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि पीठासीन अधिकारी मो. जफर के साथ महिला मतदान कर्मी रेखा को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed