{"_id":"6900d1ce40522d1d2a038e3b","slug":"female-police-personnel-helped-a-pregnant-woman-deliver-her-baby-at-agra-cantt-railway-station-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर गूंजी किलकारी: मसीहा बनीं महिला पुलिसकर्मी, यात्री ने प्लेटफाॅर्म पर दिया 'नन्ही परी' को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर गूंजी किलकारी: मसीहा बनीं महिला पुलिसकर्मी, यात्री ने प्लेटफाॅर्म पर दिया 'नन्ही परी' को जन्म
Tue, 28 Oct 2025 07:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:53 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन की गर्भवती प्रसव पीड़ा देख यात्री बेचैन हो उठे। किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। तभी महिला पुलिसकर्मी मसीहा बनकर पहुंच गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने प्लेटफार्म पर ही प्रसव कराया।
विज्ञापन
स्टेशन पर महिला यात्री ने दिया बच्ची को जन्म।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म उस वक्त भावनाओं से भर गया जब भीड़भाड़ के बीच अचानक एक नन्ही परी की किलकारी गूंज उठी। दर्द से कराह रही गर्भवती महिला के लिए जीआरपी और आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी फरिश्ता बनकर सामने आईं। मानो स्टेशन पर ही किसी ने जिंदगी को नई राह दे दी हो।
सोमवार शाम करीब 7:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा के पास एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। डिप्टी एसएस कॉमर्शियल से सूचना मिलते ही जीआरपी कैंट थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने टीम को मौके पर भेजा। हेड कांस्टेबल कुसुमलता तुरंत वहां पहुंचीं। महिला मध्य प्रदेश के सतारा निवासी महिला अपने परिजन संग यात्रा कर रही थी।
महिला जमीन पर कंबल डालकर लेटी हुई थी। स्थिति गंभीर देख कुसुमलता और आरपीएफ एसआई गुलशन ने बिना देर किए मदद शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसी पल स्टेशन पर नवजीवन की मीठी किलकारी गूंज उठी। आस-पास के यात्री भी ठिठक गए, किसी के चेहरे पर हैरानी थी, तो किसी की आंखों में खुशी।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मियों ने बच्ची को साफ चादर में लपेटा और तुरंत रेलवे चिकित्सक को सूचना दी। थोड़ी देर बाद डॉ. धीरज गुप्ता, महिला स्टाफ प्रीति और डिप्टी एसएस कॉमर्शियल कृष्णकांत सिंह मौके पर पहुंचे। स्टाफ प्रीति ने सावधानीपूर्वक बच्ची की गर्भनाल काटी। इसके बाद महिला कांस्टेबल मीना खातून ने मां और नवजात को रेलवे एंबुलेंस से एसएन अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें-UP: कंबोडिया और थाईलैंड में भारतीय युवकों की लग रही बोली, 3500 डॉलर है कीमत...इस काम के लिए मिल रही बड़ी रकम

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन