फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female doctor troubled by harasser lodges complaint with police

मनचले से परेशान महिला चिकित्सक: पीछा कर खींचे फोटो, गाड़ी रुकवाकर की अभद्रता; केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Oct 2026 03:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

आगरा में एक महिला चिकित्सक मनचले से परेशान हैं। महिला चिकित्सक ने पीछा और गाली गलाैज करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Female doctor troubled by harasser lodges complaint with police
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला डॉक्टर का मनचले ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पीड़िता ने आरोपी पर पीछा करने, मोबाइल से फोटो खींचने और फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने के आरोप में जगदीशपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला चिकित्सक ने सुशांत यादव (निवासी सेक्टर-11, जगदीशपुरा) के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब आठ बजे अपने क्लीनिक से कार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी उनकी कार के पास आया और गाड़ी रुकवाने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसने गाली-गलौज भी की। महिला चिकित्सक का कहना है कि आरोपी पहले भी ऐसा कर चुका है। वह लगातार उनका पीछा करता है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed