फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fellow player Hanu Verma remember tennis player Radhika Yadav

राधिका हत्याकांड: 'खेल के साथ व्यवहार भी...', साथी टेनिस खिलाड़ी ने खोले राज; बताया कैसे हुई मुलाकात

Sun, 13 Jul 2025 09:28 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Jul 2025 09:28 AM IST
सार

गुरुग्राम में जूनियर अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से टेनिस खिलाड़ियों में दुख है। आगरा में भी राधिका के साथ टेनिस खेल चुके हनु वर्मा ने उनसे जुड़ी कई बातें बताईं।

विज्ञापन
Fellow player Hanu Verma remember tennis player Radhika Yadav
टेनिस खिलाड़ी राधिका, हनु व आर्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टेनिस खिलाड़ी और कोच राधिका यादव की नृशंस हत्या ने टेनिस जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। आगरा के हनु वर्मा, जो खुद अखिल भारतीय रैंकिंग प्राप्त टेनिस खिलाड़ी हैं, इस खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने दिल्ली और नोएडा में राधिका के साथ टूर्नामेंट व प्रैक्टिस सेशन के दौरान समय बिताया था।
विज्ञापन


हनु वर्मा को नेशनल पुरुष वर्ग में 158वीं रैंकिंग हासिल है। वे ऑल इंडिया में 106वीं रैंकिंग खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने सेंट क्लेयर्स से पढ़ाई की है। एलोरा एन्क्लेव दयालबाग निवासी भारतीय पोस्टल सेवा के पूर्व अधिकारी कर्नल उमेश वर्मा के बेटे हनु को प्रतियोगिता और ट्रेनिंग के लिए दिल्ली और देश के विभिन्न शहरों जाना पड़ता है। इस दौरान उनका राधिका से मिलना होता था।
विज्ञापन


 

हनु ने बताया कि राधिका यादव न सिर्फ एक जबरदस्त खिलाड़ी थीं, बल्कि उनका व्यवहार भी मिलनसार था। उन्होंने कहा कि दिल्ली और नोएडा में कई बार हम मिल चुके थे। वह बहुत ही सुलझी हुई और मेहनती थीं। हनु ने राधिका के अचानक इस तरह चले जाने पर दुख जताया है।



 

आर्या ने कहा- करती थी फॉलो
ऑल इंडिया टेनिस रैंकिंग में अंडर-18 कैटेगरी में 288वीं रैंक प्राप्त आगरा की टेनिस खिलाड़ी आर्या वर्मा बीते दिनों चर्चित हुई राधिका यादव हत्याकांड से आहत हैं। आर्या ने कहा कि भले ही वह राधिका से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलीं, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करती थीं। उनका खेल और व्यक्तित्व उन्हें बेहद प्रेरित करता था। ऐसे हादसे खिलाड़ियों के मनोबल को चोट पहुंचाते हैं।

आर्या वर्मा के पिता और टेनिस के एनआईएस कोच आशीष वर्मा का कहना है कि पिता का कर्तव्य है कि वह अपनी बेटी को खेल और पढ़ाई दोनों में प्रोत्साहित करे। बेटियां भी समान रूप से प्रतिभाशाली होती हैं, उन्हें अवसर देना जरूरी है। आलोचना या हतोत्साहित करना उनकी आत्मविश्वास को कम कर सकता है।


ये भी पढ़ें-सर्किल रेट: संपत्ति में पेड़ पर भी लगेगा स्टांप शुल्क, कुआं पर देने होंगे एक लाख रुपये; जेब पर ऐसे पड़ेगा बोझ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed