फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fell face down in drain still ept hitting her with iron rod husband no mercy so he gave her horrific death

UP: नाली में मुंह के बल गिरी...फिर भी लोहे की रॉड मारता रहा, हैवान पति को न आया रहम, देखें CCTV फुटेज

Tue, 10 Dec 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 09:27 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना में महिला की पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। 
 

विज्ञापन
fell face down in drain still ept hitting her with iron rod husband no mercy so he gave her horrific death
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना के श्याम नगर काॅलोनी में रविवार सुबह महिला की हत्या के बाद से फरार पति 24 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए दबिश में लगी है। मामले में बेटे ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




श्याम नगर स्थित शंभू नगर निवासी रामा देवी का मकान बेचने को लेकर पति दधीच से विवाद चल रहा था। वह मथुरा में किराये पर बड़े बेटे काैशल के साथ रह रही थीं। छोटा बेटा पिता के पास रहता है। रविवार सुबह घर आने पर रामा देवी पर पति ने हमला कर दिया था। लोहे की राॅड से पीटा था। नाली में मुंह के बल गिरने पर भी प्रहार करता रहा था। 
विज्ञापन


घटना के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। बेटे काैशल ने मां की हत्या में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह सामान लेकर चला गया है। मुकदमे में छोटे बेटे को नामजद नहीं किया गया। पहले उसके भी मारपीट में शामिल होने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed