{"_id":"68e2da4df30a4e73ae047768","slug":"fed-up-with-the-hooligans-the-student-said-she-would-quit-her-studies-prompting-the-police-to-act-swiftly-agra-news-c-25-1-agr1008-885021-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का नहीं डर: 11वीं की छात्रा को शोहदों ने इस कदर किया परेशान, रो पड़ी वो...तब हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का नहीं डर: 11वीं की छात्रा को शोहदों ने इस कदर किया परेशान, रो पड़ी वो...तब हुई कार्रवाई
Mon, 06 Oct 2025 07:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:49 AM IST
सार
आगरा के बाह में शोहदों की हरकतों से तंग 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ने तक की धमकी दे डाली, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शोहदों से परेशान छात्रा ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर जब उसने पीछा करने वाले शोहदों का वीडियो वायरल किया और पढ़ाई छोड़ देने की बात कही तब पुलिस सक्रिय हुई। आननफानन केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पर, इतने दिनों तक परिवार और पीड़िता की पीड़ा ने मिशन शक्ति अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शारदीय नवरात्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान को विशेष प्राथमिकता दी। पुलिस ने छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। पर, पीड़िता की पीड़ा ने इस कवायद पर भी सवाल उठा दिए हैं। मामला जरार चौकी क्षेत्र की एक छात्रा का है। वह कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है।
परिजन के मुताबिक, कॉलेज से घर तक बाइक सवार दो युवक पीछा करते हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह कैद भी हुआ। फुटेज के साथ 19 सितंबर को छात्रा ने जरार चौकी पर पहुंचकर पुलिस को बताया लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे बाइक सवार युवक बार-बार पीछा करने लगे। 4 अक्तूबर को छात्रा अपने पिता के साथ चौकी पर पहुंची और युवकों की करतूत बताई।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को ही सोशल मीडिया पर छात्रा का वीडियो वायरल हुआ। दूसरी ओर बाह के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजन की शिकायत पर शनिवार को ही पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ बाजार में अश्लील इशारे और कमेंट करने की धारा में केस लिखा गया है।