फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fed up with the filth, residents put up 'House for Sale' posters.

Agra News: गंदगी से तंग लोगों ने लगाए मकान बिकाऊ होने के पोस्टर

Mon, 14 Sep 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the filth, residents put up 'House for Sale' posters.
प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग और गंदगी का आलम। 
आगरा। नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड 77 स्थित शहीद नगर के टैगोर नगर और भगत सिंह चौराहे के पास चोक नाला और सीवर उफनने से नारकीय हालत हो गए हैं। गंदा व बदबूदार पानी रास्तों, पार्क, लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया है। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन



तीन महीनों से क्षेत्र के नाले और सीवर लाइन पूरी तरह चोक पड़े हैं, जलभराव हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना बंद है, वहीं रास्तों पर जमा सीवर के पानी से लोग मंदिर और मस्जिद तक नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा इस नरक में रहने से अच्छा हम किराए पर कहीं दूर रह लेंगे।
विज्ञापन


मिर्जा नदीम बेग, विजय अग्रवाल, मोहम्मद खली और अनीस खान ने बताया कि सीवर के मैनहोल टूटे पड़े हैं और गंदा पानी लगातार उफान मार रहा है। बार-बार गुहार के बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई। वहीं दिलशाद बानो, नजमा, गुड्डो, जुबैदा, राहिल और गुड़िया ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि यदि समस्या का तत्काल स्थायी निस्तारण नहीं किया गया तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- शहीद नगर में लोगों की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण कराया जाएगा। जो दिक्कतें लोग बताएंगे, उन्हें दूर कराएंगे। - शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त
------

प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग और गंदगी का आलम। 

प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग और गंदगी का आलम। 

प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग और गंदगी का आलम। 

प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग और गंदगी का आलम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed