Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of humiliation due to losses in the BC (chit fund) scheme drives elderly couple to take their own lives

Agra News: बीसी में घाटे से बढ़ा अपमान का डर, बुजुर्ग दंपती ने दे दी जान

Mon, 02 Nov 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fear of humiliation due to losses in the BC (chit fund) scheme drives elderly couple to take their own lives
आगरा। सराय ख्वाजा क्षेत्र के बर वाली गली में रविवार सुबह शेर मोहम्मद (60) और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम (56) के शव घर में अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। सुबह पौत्री के शोर मचाने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। ऐसा कदम उठाने से परिवार हैरान है। वहीं शाहगंज पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बीसी (कमेटी डालना या लॉटरी) में घाटे से आई आर्थिक तंगी इसकी एक वजह है।
विज्ञापन

बर वाली गली निवासी शेर मोहम्मद उर्फ शेरू खेरागढ़ में टेलर थे। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा शरीफ जयपुर में एक फर्म में कपड़े सिलने का काम करता है। पत्नी मुन्नी बेगम और बहू नूरबानो घर के आगे के कमरे में परचून की दुकान संचालित करते थे। पीछे के कमरे में बहू और बीच के कमरे में दंपती रहते थे।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे शेर मोहम्मद की 14 वर्षीय पोती शाहिदा सोकर उठी। दादा और दादी को नहीं देखकर मां को बताया। कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो अंदर दादी का शव पंखे से लटका था, वह चीखने लगी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने कमरा खोलकर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद परचून की दुकान का दरवाजा खोलने पर शेर मोहम्मद का शव पंखे पर बनाए फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती के आत्महत्या करने की सूचना पर एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दंपती की किसी से रंजिश नहीं थी। सबसे प्रेम व्यवहार था। उनके अचानक ऐसा कदम उठाने से पड़ोसी भी स्तब्ध हैं। बहू नूरबानो ने बताया कि परिवार में कोई परेशानी नहीं थी। ससुर रोजाना खेरागढ़ दुकान जाते थे। वह सास के साथ दुकान चलाती थी। कोई दिक्कत होती तो बेटी को सास के साथ क्यों सोने देते।
ग्रुप में 200 लोग थे शामिल
भतीजे हनीफ ने बताया कि चाचा शेर मोहम्मद टेलर के काम के साथ बीसी भी संचालित करते थे। उनकी ईमानदारी से लोग प्रभावित थे। बीस-बीस के ग्रुप में करीब 200 लोग उनके पास बीसी डालते थे। कुछ लोगों ने बीसी उठाने के बाद रुपये वापस नहीं किया। अन्य बीसी डालने वाले उनसे रुपये मांग रहे थे। बदनामी के डर से वह परेशान हो गए थे। पर किसी से कुछ कह नहीं पा रहे थे। इसी अवसाद में उन्होंने यह कदम उठा लिया।


पहले पत्नी फिर पति ने की खुदकुशी
बहू नूरबानो ने बताया कि ससुर रोजाना सुबह फजिर की नमाज के लिए उठते थे। मस्जिद से लौटकर वही परचून वाली दुकान खोलते थे। रविवार को वह मस्जिद नहीं गए। ऐसा लग रहा है कि सास-ससुर ने आपस में बात कर खुदकुशी का फैसला लिया। पहले सास मुन्नी देवी ने फिर ससुर दुकान में जाकर फंदे से लटक गए।


आसपास बनाई गईं दोनों की कब्रें
सूचना मिलने पर दोपहर तीन बजे के करीब बेटा शरीफ जयपुर से पोस्टमार्टम गृह पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। दोनों के बीच प्रेम को देखते हुए उनकी कब्र आसपास ही बनाई गईं। अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं।



पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। कोई शिकायत मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed