{"_id":"64be57015131858f5e0a8484","slug":"fault-caused-by-jcb-collision-home-appliances-blew-up-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1608-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेसीबी के टकराने से हुआ फॉल्ट, घरेलू उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेसीबी के टकराने से हुआ फॉल्ट, घरेलू उपकरण फुंके
Mon, 24 Jul 2023 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी के टकराने से हुआ फॉल्ट, घरेलू उपकरण फुंके
चालक गाड़ी लेकर भागा, कुरावली के गांव राजेपुरा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव राजेपुर में खुदाई कर रही एक जेसीबी बिजली की केबल से टकरा गई। फॉल्ट के बाद गांव निवासी एक व्यक्ति के घरेलू उपकरण फुंक गए। इस बीच चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पीड़ित ने चालक सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुरावली क्षेत्र के गांव खिरनां निवासी संजीव 22 जुलाई को जेसीबी मशीन से गांव राजेपुरा निवासी मुनीम सिंह के यहां मिट्टी डलवा रहा था। खोदाई करने के दौरान अचानक जेसीबी बिजली की लाइन से टच हो गई। जेसीबी टकराने की वजह से फॉल्ट हुआ और गांव निवासी संजीव कुमार के घर में रखा कूलर, फ्रीज, पंखा आदि विद्युत उपकरण फुंक गए। जब इस बारे में जेसीबी चालक से कहा तो वह गालीगलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। उसका पीछा भी किया लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर संजीव निवासी खिरना कलां और मुनीम सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।