फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatima11

फातिमा का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया

Sun, 19 Feb 2017 12:01 AM IST
फातिमा का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया
फातिमा का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया Updated Sun, 19 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
fatima11
फातिमा का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर स्थित मस्जिद वाली गली से गिरफ्तार की गई जाली करेंसी की सौदागर बांग्लादेशी फातिमा उर्फ लीची के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए हैं। सूत्रों ने बताया कि कॉल डिटेल में कई नंबर पाकिस्तान के भी हैं। एटीएस जांच में जुटी है। यह नंबर आखिर किसके हैं? इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें, बांग्लादेश के चापई नवाबगंज जिले के शिवगंज निवासी 42 साल की फातिमा पत्नी शेर अली को एनआईए और एटीएस ने गुरुवार को सुशील नगर से गिरफ्तार किया था। वह परिवार के साथ रह रही थी। 14 साल की उम्र में बगैर वीजा के बांग्लादेश से बार्डर क्रॉस करके आई थी। यहां पर सब्जी बेचने का काम करती थी। इसके साथ ही जाली नोटों को भी खपाने का काम करती थी। उस पर आधार कार्ड और पासपोर्ट मिला था। शिवगंज का रहने वाला उसका पड़ोसी अनवार उल इस्लाम उसे जाली नोटों की सप्लाई दे रहा था। उसके जेल चले जाने के बाद गिरोह का सरगना अपल उर्फ एप्पल शेख नकली नोट भेजने लगा। एनआईए फातिमा को गिरफ्तार करके कोलकाता ले गई। फातिमा के बैंक खातों की डिटेल निकालने के बाद एटीएस ने उसके मोबाइल की भी कॉल डिटेल निकाली। इसमें सामने आया कि फातिमा की बात पाकिस्तान के नंबरों पर भी होती थी। छह महीने की कॉल डिटेल में कई नंबर पाकिस्तान के भी मिले हैं। कोलकाता में फातिमा से अब इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान में रहने वाले उसके बांग्लादेशी रिश्तेदार हैं या फिर कोई और? इसका पता पड़ताल के बाद ही चल सकेगा। 
विज्ञापन

मददगार पुलिसवाले कौन?
फातिमा की गिरफ्तारी के साथ ही थाने पर उसकी सिफारिश भी खूब आई थी। सिपाहियों ने तो उसे बेगुनाह बता दिया। इसके बाद एक दरोगा ने एक अधिकारी को भी फोन किया। मगर, सुबूत उसके खिलाफ थे। फातिमा का पति अवैध तरीके से शराब भी बेचने का काम करता है। उसके धंधे को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ था। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने गोपनीय जांच शुरू करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल 
एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक, फातिमा ने एत्माद्दौला क्षेत्र में अपना जाल फैला लिया था। उसके संपर्क में कई महिलाएं भी थीं। वह इन्हीं महिलाओं की मदद से जाली नोट बाजार में भेजती थी। वह लाटरी (बीसी) भी अपने घर में चलाती थी। फातिमा के सामने मोहल्ले में कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। अब एटीएस इस बारे में पता कर रही है कि आखिर उसके नेटवर्क में कौन लोग शामिल थे। 

भागने की फिराक में थी 
फातिमा ने गिरफ्तारी के बाद थाने से भागने की कोशिश की थी। उसने सबसे पहले अपने घरवालों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद बीमारी का बहाना बनाने लगी। उसकी निगरानी के लिए एक महिला सिपाही को लगा दिया गया। इसके बावजूद वह कभी पति से मिलने तो कभी उल्टी का बहाना करके बाहर जाने लगी। मगर, महिला सिपाही की सतर्कता के चलते वह अपने मंसूबेे में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed