{"_id":"5e46b4098ebc3ee61b2d4848","slug":"father-sons-arrested-for-murder-of-parents-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप के कातिल पिता-पुत्र गिरफ्तार, दुकान के बंटवारे को लेकर काट डाला था कुल्हाड़ी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप के कातिल पिता-पुत्र गिरफ्तार, दुकान के बंटवारे को लेकर काट डाला था कुल्हाड़ी से
Sat, 15 Feb 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:44 AM IST
सार
आगरा के बाह में दुकान के बंटवारे के विवाद में 18 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला था। बाह पुलिस ने शुक्रवार को कातिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी पिता-पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा बाह के पुराजसोल गांव में रामशंकर ने अपने पुत्र अमित, अजीत के साथ मिलकर पिता डालचंद पुरवंशी और मां रामकली को कुल्हाड़ी से काट डाला था। दूसरे बेटे कुलवीर सिंह ने अपने भाई राम शंकर, उसके बेटों अमित, अजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
बाह पुलिस ने एक आरोपी अमित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया था। राम शंकर और अजीत की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई थी।
शुक्रवार को बटेश्वर के खांद तिराहे से पुलिस ने राम शंकर और अजीत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान से बेदखल किये जाने पर अपने पिता डालचंद्र और मां रामकली का कत्ल किया था। इंस्पेक्टर बाह प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

बहन बोली, अब कलेजे को मिली ठंडक
राम शंकर की गिरफ्तारी पर बहन अंजू ने कहा कि अब उसके कलेजे को कुछ ठंडक पहुंची है। उस दिन का इंतजार है कि जब राम शंकर फांसी के फंदे पर चढे़गा।
उसकी कलाई पर राखी बांध कर वो पछता रही है। कत्ल से दो दिन पहले माता-पिता को उसने दिल्ली में अपने पास बुलाया था। लेकिन उन्होंने दुकान खाली करने के बाद आने को कहा था।
उसकी कलाई पर राखी बांध कर वो पछता रही है। कत्ल से दो दिन पहले माता-पिता को उसने दिल्ली में अपने पास बुलाया था। लेकिन उन्होंने दुकान खाली करने के बाद आने को कहा था।