{"_id":"5a19803f4f1c1b60678bd71e","slug":"father-of-kanpur-engineering-student-said-this-to-mathura-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में है इंजीनियरिंग छात्र की आत्महत्या का राज, पिता ने पुलिस से कहा ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल में है इंजीनियरिंग छात्र की आत्महत्या का राज, पिता ने पुलिस से कहा ये
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के छात्र प्रियांशु की मौत के बाद थाना फरह पहुंचे पिता ने एक तहरीर दी है। उस तहरीर में किसी को आरोपी तो नहीं ठहराया है पर प्रियांशु के तीन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने की गुजारिश जरुर की है। परिजनों का मानना है कि इस डिटेल के बाद प्रियांशु के आत्महत्या की तस्वीर साफ हो जाएगी।
शुक्रवार को हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज के बी-टेक फाइनल वर्ष के छात्र प्रियांशु ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुइसाइड कर लिया था। कानुपर के चौबेपुर के रहने वाले प्रियांशु की मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने मेस में तोड़फोड़ करते हुए कॉलेज प्रशासन की मनमानी का आरोप मढ़ा था। हालांकि छात्रों को समझा-बुझाकर कॉलेज प्रशासन ने मामले को शांत करा दिया था।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद थाना फरह पहुंचे पिता संतशरण ने एक तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। इस तहरीर में तीन नंबर लिखे गए हैं। यह तीनों नंबर मृतक प्रियांशु के बताए गए हैं। पिता ने इन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने की बात कही है।

सांकेतिक तस्वीर
पिता का कहना है कि कॉल डिटेल के बाद प्रियांशु की आत्महत्या की उलझ रही गुत्थी सुलझ जाएगी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नंबरों की जांच की जा रही है। घटना वाले दिन जो भी कॉल उस पर आईं थीं उन सभी से बात की जाएगी। पुलिस का भी मानना है कि इन काल से कुछ कुछ सुराग जरूर मिल जाएगा।
प्रियांशु के कमरे से एक मोबाइल फोन भी मिला है। यह मोबाइल फोन फर्श पर पड़ा था। अब या तो मोबाइल गिर गया या फिर प्रियांशु ने कोई फोन सुनने के बाद गुस्से में मोबाइल को फेंक दिया था। पुलिस इस मोबाइल की कॉल डिटेल भी चेक कर रही है।