फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Moon, spiritual coordinator of the Archdiocese passed away

UP: महाधर्म प्रांत के आध्यात्मिक समन्वयक फादर मून का निधन, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Wed, 09 Jul 2025 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 02:50 PM IST
सार

आगरा महाधर्म प्रांत के आध्यात्मिक समन्वयक फादर मून नहीं रहे। उन्होंने नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सुबह 11:00 अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Father Moon, spiritual coordinator of the Archdiocese passed away
फादर मून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा धर्मप्रांत के आध्यात्मिक निदेशक और गुरुकुल के शिक्षक फादर मून लाजरस (61) का बुधवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह एक साल से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से मसीह समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


फादर मून लाजरस कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। पादरी टोला, वजीरपुरा के रहने वाले फादर मून लाजरस का जन्म 21 अक्तूबर 1964 को आगरा में हुआ था। परिजन ने बताया कि वह बचपन से ही धार्मिक स्वभाव के थे। सेंट मैरी चर्च स्थित गुरुकुल में धार्मिक दीक्षा प्राप्त करने के बाद वह एक मई 1994 को पुरोहित बने। उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद वह सेंट मैरीज चर्च में धार्मिक गतिविधियों के साथ ही गुरुकुल में छात्रों को धर्म दीक्षा देने लगे। वह जीवन पर्यंत धार्मिक शिक्षा देते रहे। वह 31 वर्षों से अधिक समय तक आगरा धर्मप्रांत में युवाओं, चर्च और समाज की सेवा में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में सेवा की। वह आर्च डायोसिस समाचार पत्र के संपादक भी रहे। सेंट लॉरेंस सेमिनरी में आध्यात्मिक निदेशक, पुरोहित और प्रोफेसर रहे। उनका अंतिम संस्कार 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे सेंट पीटर्स कैथेड्रल चर्च में किया जाएगा।


आर्च बिशप ने जताया शोक
आर्च बिशप डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि मून लाजरस न केवल एक आदर्श पुरोहित थे बल्कि मसीही सेवा, आध्यात्मिकता और मानवता की सच्ची मिसाल थे। उन्होंने अपने जीवन से सिखाया कि कैसे पूर्ण समर्पण, विश्वास और विनम्रता के साथ प्रभु और उनके लोगों की सेवा की जा सकती है। उनका जीवन हमेशा ही हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed