फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-in-law used to rape by giving sleeping pills

Agra News: नींद की गोली देकर ससुर करता था दुष्कर्म

Wed, 12 Apr 2023 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law used to rape by giving sleeping pills
औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुर पर नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि सास भी सहयोग करती थी, ससुरालीजन द्वारा उसे जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।कस्बा के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2022 को हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुर की नीयत उस पर खराब थी। वह उसे नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करता था। इस कार्य में सास की पूर्ण सहमति थी। वह ससुर की हरकत के बारे में सब कुछ जानती थी। नौ अप्रैल 2023 की रात पति व अन्य ससुरालीजन ने उसे जान से मारने की नीयत से कपड़ों में आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब उसकी जान बच सकी। पुलिस ने महिला के गंभीर आरोप के बाद आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज प्रताडना, दुष्कर्म, आपराधिक षडयंत्र रचने, मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed