{"_id":"5b98f139867a557ecf605c5b","slug":"father-did-not-build-toilets-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने शौचालय नहीं बनवाया, तो पुत्री ने फांसी लगा दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने शौचालय नहीं बनवाया, तो पुत्री ने फांसी लगा दे दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में शौचालय के बिना जीवनलीला समाप्त करने जैसी घटना ने दिल दहला दिया है। एक छात्रा ने घर में शौचालय नहीं होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के गांव रहचटी में अविनाश यादव का परिवार रहता है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने दो मंजिला पक्का मकान बनवाया, पर शौचालय नहीं बनवाया। इसे लेकर मां और 11वीं में पढ़ रही बेटी के बीच विवाद होता रहता था। मां खेत गई थी और छोटा भाई स्कूल गया था। इसी बीच छात्रा ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मां के घर लौटने के बाद आत्महत्या की जानकारी हुई। इसके बाद पूरा गांव के लोग इकट्ठा हो गए। शौचालय नहीं होने पर आत्महत्या की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन