फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and son died in accident due to cows on road bah state highway

सड़क पर आया गायों का झुंड, बाइक हुई अनियंत्रित, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Mon, 13 May 2019 07:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 May 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
father and son died in accident due to cows on road bah state highway
हादसे के बाद पहुंचे परिजन व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा-बाह हाईवे पर भदरौली के समीप गायों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में भिंड के अटेर निवासी रमेश श्रीवास्तव (60) और उनके बेटे रामू (26) की जान चली गई जबकि उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया। रमेश के छोटे बेटे की शादी है, जिसके चढ़ावे का सामान खरीदने ये लोग जा रहे थे। हादसे की खबर से अटेर में बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


भिंड के अटेर निवासी रमेश चंद्र श्रीवास्तव पुत्र किशन दयाल के दो बेटों पप्पू और रामू की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे लालू की 17 मई को बरात जानी थी। 11 मई को लग्नोत्सव हो चुका है।
विज्ञापन


रमेश सोमवार को अपने बेटे रामू और साले दिनेश श्रीवास्तव निवासी जीवनी मंडी आगरा के साथ दुल्हन के चढ़ावे का सामान खरीदने के लिए बाइक से आगरा जा रहे थे। 

father and son died in accident due to cows on road bah state highway
सड़क पर घ्ाूमते आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट के भदरौली में फौजी ढाबा के पास बाह स्टेट हाईवे पर गायों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पुलिस ने उन्हें सीएचसी बाह ले गई। जहां डॉक्टरों ने रमेश श्रीवास्तव और रामू श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया जबकि दिनेश की हालत गंभीर देख एसएन अस्पताल आगरा रेफर कर दिया।   

दुल्हन के लिए चढ़ावा खरीदने के लिए रमेश चंद्र श्रीवास्तव घर से 1.80 लाख रुपये लेकर निकले थे। ये रुपये उन्होंने एक बैग में रखे थे। हादसे के बाद वह बैग नहीं मिला। परिजनों के बताने पर पुलिस ने छानबीन भी की, लेकिन बैग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। 

सड़क हादसे में पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव और बड़े भाई की मौत के बाद दूल्हा लालू अनाथ हो गया। दो साल पहले उसकी मां कमला देवी का उसके सिर से साया उठ गया था। शादी से चार दिन पहले भाई और पिता की मौत की खबर से लालू बेहोश हो गया। परिवार में मंगल गीतों की जगह पर करुण क्रंदन छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed