फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav Result 2024 bjp candidate rajkumar chahar win from Fatehpur Sikri seat

Fatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: फतेहपुर सीकरी से भाजपा के राजकुमार चाहर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी निराश

Tue, 04 Jun 2024 08:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 08:44 PM IST
सार

Fatehpur Sikri Lok Sabha Result: फतेहपुर सीकरी के मंडी समिति, खैरागढ़ में मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। वहीं, बाहर राजनैतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जो गिनती की निगहबानी भी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट मीडिया और सोशल मीडिया को जारी किए जा रहे थे। इसी बीच राजकुमार चाहर की जीत की घोषणा हुई।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2024 bjp candidate rajkumar chahar win from Fatehpur Sikri seat
जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेते भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे। 

विज्ञापन


कुछ देर पहले इसी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर एसीपी अतुल शर्मा ने में फोर्स के अलाउंस करके उन्हें खदेड़ा। ताकि शांति व्यवस्था न बिगड़ सके।  
विज्ञापन

सूबे के सियासी संग्राम में दो लड़कों की जोड़ी ने कमाल दिखाया, लेकिन आगरा जिले में उनका जादू नहीं चल पाया। समाजवादी पार्टी के सहयोग से कांग्रेस का पंजा मजबूत तो हुआ लेकिन यह संसद भवन तक नहीं पहुंच पाया। फतेहपुर सीकरी  लोकसभा सीट पर गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा। अब तक दूसरे स्थान पर रहने वाली बसपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल पकड़ मजबूत हुआ पंजा

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में उतरा। प्रत्याशी ने पिछले तीन चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 4,00004 वोट हासिल हुए, जो अब तक कांग्रेस को इस सीट पर मिले वोटों से ज्यादा हैं।

राजबब्बर के ग्लैमर पर भी भारी सिकरवार

कांग्रेस नेता राजबब्बर दो बार फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पिछली बार वह कांग्रेस से लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें केवल 1,72, 082 वोट ही हासिल हुए। इस बार रामनाथ सिकरवार को उनसे दोगुने से भी ज्यादा 4 लाख वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर यहां बेहद कांटे की लड़ाई में जीत पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed