फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fasting in navratri

लॉकडाउन में सैकड़ों किमी चलने को मजबूर श्रमिक

Fri, 27 Mar 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Fasting in navratri
मथुरा। कोसीकलां में राजमार्ग से अपने गंतव्य को गुजरते मजदूर। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। सिर पर गठरी रखकर बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं और पुरुष बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान इन दिनों सड़कों पर लोगों के जत्थे नजर आ रहे हैं। लोग पैदल की गुजर रहे हैं। हाथों में बैग और इनके कंधे पर छोटे छोटे बच्चे बैठे हैं। ये लोग कोरोना वायरस के खौफ में बंद की गई फैक्टरियों के श्रमिक और उनके परिजन हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा के साथ-साथ आदि शहरों में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन लॉकडाउन में फैक्टियां बंद होने से इनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। इनके पास न तो काम बचा और न ही खाने पीने का सामान खरीदने के लिए पैसे। अब ये सभी अपने घरों को पलायन करने को मजबूर हैं। लोग पैदल ही भूखे प्यारे सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय रहे हैं।
विज्ञापन

राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों का दर्द झकझोर देने वाला है। झांसी निवासी विजय, सूरज, मोहन का कहना है कि वह परिवार के साथ गुरुग्राम में रहकर मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे। कोरोना की वजह से ठेकेदार ने काम बंद करा दिया। उन्हें बिना पैसे दिए ही ठेकेदार चला गया। उसने फोन भी बंद कर लिया। जैसे तैसे वह पलवल तक आ गए। पलवल प्रशासन उन्हें बस के माध्यम से यूपी बार्डर पर उतार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना, रानी, राखी, भूरी का कहना था कि हमारे सामने खाने पीने का संकट हो गया। शाम को एक ढाबा मालिक ने उन्हें भोजन करा दिया। रात्रि में वह पैदल चलकर मंडी समिति परिसर में रुक गए। लोगों से मदद मांगी तो उन्होंने खाने-पीने की व्यवस्था की। घर लौटने के सिवा हमारे सामने कोई अन्य विकल्प ही नहीं बचा। मऊरानीपुर के रहने वाले रामहेत ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन बंद होने की वजह वहां पुलिस वाले कहीं रुकने नहीं दे रहे हैं। बसें और ट्रेनें बंद हैं। जिसकी वजह से वह अपने घर पैदल ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed