फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FASTag Toll Alert Helps Agra Police Catch Car Thief Stolen WagonR Recovered

यूपी: फास्टैग ने खोला वाहन चोर का राज, टोल कटते ही पुलिस ने दबोचा; चोरी की वैगनआर बरामद

Wed, 30 Sep 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

फास्टैग से टोल कटने का मैसेज मिलते ही पुलिस ने चोरी की वैगनआर की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हरीपर्वत पुलिस ने एक बाइक चोर को भी पकड़ा है, जिसके कब्जे से दो चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद हुई।
 

विज्ञापन
FASTag Toll Alert Helps Agra Police Catch Car Thief Stolen WagonR Recovered
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसने बाग फरजाना में कार चोरी की थी। इसके बाद खुद ही कार को चला रहा था। फास्टैग से टोल कटने पर वह पुलिस के रडार पर आया। इसके अलावा एक बाइक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


घटना 10 जून की रात की है। बाग फरजाना, सिविल लाइंस निवासी राहुल कुंद्रा की वैगनआर कार घर के बाहर से चोरी हुई थी। मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को देखा। पिछले दिनों कार रहनकलां, एत्मादपुर टोल से निकली। इसी दौरान कार में लगे फास्टैग से टोल कटा। गाड़ी मालिक के पास टोल कटने का मैसेज आ गया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन पता चलने के बाद फतेहाबाद के गांव प्रेम नगर धाैर्रा निवासी आरोपी लव बघेल को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की कार भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि आरोपी चोरी की कार को खुद ही चला रहा था। इसके अलावा बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी गैलाना निवासी लोकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की दो बाइक, 5530 रुपये, मोबाइल बरामद किया। आरोपी ने 15 सितंबर को संजय प्लेस चाैकी के पास से और 2 सितंबर को पीएल पैलेस होटल के पास से बाइक चोरी की घटनाएं की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed