फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fast food bad affects children's health

अगर आपके बच्चे भी हैं फास्ट फूड खाने के शौकीन, तो हो जाएं सावधान, बेहद खतरनाक है यह लत

Sun, 09 Feb 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
fast food bad affects children's health
प्रतीकात्मक तस्वीर
फास्ट फूड के लती 45 फीसदी बच्चे ओवरवेट पाए जा रहे हैं। इनमें एसिडिटी, पेट में दर्द, जलन, भूख कम लगना जैसी परेशानी भी हैं। प्रतिरोधक क्षमता भी कम पाई जा रही है। आगरा में बाल रोग विशेषज्ञ अभिभावकों को इसकी लत छुड़वाकर पौष्टिक भोजन पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


फास्ट फूड खाने वाले बच्चों में आठ से 14 साल तक के बच्चे ज्यादा हैं। इनमें औसत वजन 24 से 44 किलो होना चाहिए, लेकिन इनमें आठ से 12 किलो ज्यादा वजन मिला। यह बच्चे सप्ताह में तीन से पांच दिन फास्ट फूड खाकर पेट भरते हैं। 
विज्ञापन


इन बीमारियों की भी है खतरा

फास्ट फूड से पेट भर जाने के बाद यह पौष्टिक भोजन (हरी तरकारी, सलाद, दालें, चपाती, फल) नहीं करते। इनमें अधिकांश बच्चे संपन्नपरिवार के और मेल हैं। इन बच्चों में औरों के मुकाबले शारीरिक गतिविधियां भी कम पाई गई। चिकित्सक मानते हैं ऐसे बच्चों में आगे चलकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी का भी खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने बताया कि 40-45 फीसदी बच्चे ओवरवेट मिल रहे हैं। फास्ट फूड में कई हानिकारक तत्व होते हैं जो मोटापा बढ़ाते हैं, भूख कम करते हैं। लंबे समय तक ऐसा होने से बच्चे ओवरवेट के साथ कई बीमारियां के शिकार होने लगते हैं।  इनमें प्रतिरोधक क्षमता और शारीरिक विकास भी प्रभावित मिला। 

इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन के सचिव डॉ अरुण जैन ने बताया कि कई बार अभिभावक भी पौष्टिक भोजन बनाने में आलस करते हैं और फास्ट फूड पर टोकाटाकी नहीं करते, बाद में बच्चों की यह आदत बन गई। आमतौर पर ऐसा हर दूसरा बच्चा ओवरवेट है। प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यह जल्द बीमार भी पड़ रहे हैं।
 
उम्र  वजन (किलो में) ऊंचाई (सेमी) 
08 23.90    124.5
09 25.50   130
10 27.50 134
11 31   140
12 34.30 144
13 41.50   153.5
14 44 156.3

हाईप्रोटीन की रहती है जरूरत

एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि इस उम्र में शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। ऐसे में हाईप्रोटीन वाला भोजन जरूरी है, जो फास्ट फूड से नहीं मिलता। बच्चों को नियमित फल के साथ दाल, हरी तरकारी भरपूर देनी जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed