फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farrukhabad to Kasganj trains will be canceled on 17th

फर्रुखाबाद से कासगंज आने वाली ट्रेन 17 को रहेगी निरस्त

Fri, 11 Nov 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad to Kasganj trains will be canceled on 17th
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के फर्रूखाबाद-कासगंज खंड के हरसिंहपुर गोबा स्टेशन को क्रॉसिंग स्टेशन में परिवर्तन करने के लिए वहां हो रहे इंटरलाकिंग कार्य के चलते 17 नवंबर फर्रुखाबाद से कासगंज आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेगी। जब कि पांच ट्रेनों को रिशिड्यूलिंग और एक ट्रेन का शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। शार्ट ओरिजिनेशन 14 से 17 नवंबर के बीच रहेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 05340 फर्रूखाबाद-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके साथ ही कासगंज से 14 और 16 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस को कासगंज से 60 मिनट के रिशिड्यूल पर चलायी जायेगी। 15 नवंबर 15040 कासगंज-कानपुर अरनवरगंज एक्सप्रेस कासगंज से 80 मिनट, 17 नवंबर को 15037 कानपुर अरनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरागंज से 80 मिनट, 17 नवंबर को 05379 लखनऊ जं.-कासगंज विशेष गाड़ी लखनऊ जं. से 180 मिनट, 17 नवंबर 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस कानपुर अनवरागंज से 90 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी। कासगंज से 17 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस फर्रूखाबाद स्टेशन से चलाई जाएगी। जबकि यह गाड़ी कासगंज-फर्रूखाबाद के बीच निरस्त रहेगी। कासगंज से 14 से 17 नवंबर तक प्रस्थान करने वाली 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस शमसाबाद स्टेशन पर 20 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed