{"_id":"5cc66db0bdec220729254bca","slug":"farrukhabad-lok-sabha-election-2019-live-voting-fourth-phase-polling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: फर्रुखाबाद सीट के लिए अलीगंज की जनता ने बरसाए वोट, 59.46 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: फर्रुखाबाद सीट के लिए अलीगंज की जनता ने बरसाए वोट, 59.46 प्रतिशत मतदान
Mon, 29 Apr 2019 09:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले गए। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। लोकतंत्र के महापर्व में बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिला मतदाताओं ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक 59.46 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी धूप में भी मतदाता डटे रहे। बता दें कि एटा जिला तीन लोकसभा क्षेत्रों से जुड़ता है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में जलेसर विधानसभा क्षेत्र आता है, जहां दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है। एटा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एटा सदर और मारहरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तीसरे चरण में 23 अप्रैल को संपन्न हुआ।
विज्ञापन
3.31 लाख हैं मतदाता
एटा जनपद का अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में मतदान हुआ। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के 413 पोलिंग बूथ पर वोट डाले गए। 104 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में थे।
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 31 हजार 484 मतदाता हैं, जो फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र का सांसद चुनने के लिए वोट करते हैं। पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ थी। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे संपन्न हुआ।
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील रहा है। इसके मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल के 700 जवानों के साथ 300 से अधिक पुलिस जवान और 50 दरोगाओं को लगाया गया।