फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farrukhabad Lok Sabha Election 2019 Live Voting fourth phase polling

लोकसभा चुनाव 2019: फर्रुखाबाद सीट के लिए अलीगंज की जनता ने बरसाए वोट, 59.46 प्रतिशत मतदान

Mon, 29 Apr 2019 09:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad Lok Sabha Election 2019 Live Voting fourth phase polling
पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले गए। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। लोकतंत्र के महापर्व में बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिला मतदाताओं ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। 

विज्ञापन


अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक 59.46 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी धूप में भी मतदाता डटे रहे। बता दें कि एटा जिला तीन लोकसभा क्षेत्रों से जुड़ता है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में जलेसर विधानसभा क्षेत्र आता है, जहां दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है। एटा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एटा सदर और मारहरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तीसरे चरण में 23 अप्रैल को संपन्न हुआ। 

विज्ञापन

3.31 लाख हैं मतदाता

एटा जनपद का अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में मतदान हुआ। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के 413 पोलिंग बूथ पर वोट डाले गए। 104 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में थे। 

अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 31 हजार 484 मतदाता हैं, जो फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र का सांसद चुनने के लिए वोट करते हैं। पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ थी। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे संपन्न हुआ। 

अलीगंज विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील रहा है। इसके मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल के 700 जवानों के साथ 300 से अधिक पुलिस जवान और 50 दरोगाओं को लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed