फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmmer

खरीद केंद्रों पर पहुंचने लगे जरूरतमंद किसान

Fri, 17 Apr 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
farmmer
17एमएनपी-05-आगरा बाईपास रोड पर सरकारी गेंहू खरीदकेंद्र पर गेहूं की तौल करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान पहुंचने लगे हैं। अभी तक किसान अपनी उपज को मंडी में बेच रहे थे, लेकिन उन्हें यहां उचित दाम नहीं मिल पा रहा था। हालांकि लॉकडाउन की वजह से इस वर्ष सरकारी खरीद देर से शुरू हुई है।
विज्ञापन

जिले को 72 घंटे के लिए सीज किया गया है, इसके तहत मंडी बंद चल रही है। जरूरतमंद किसान खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को बाईपास रोड स्थित पीसीयू के खरीद केंद्र पर पहुंचे मझपुरा गांगसी केे किसान राम सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली से लाया गया 40 क्विंटल गेहूं बेचा। केंद्र प्रभारी प्रतिमा राठौर ने बताया खरीद केंद्र पर पहली खरीद हुई है। अभी तक पल्लेदारों के पास भी नहीं बने थे। बृहस्पतिवार को पल्लेदारों के पास जारी होने के बाद शुक्रवार से पल्लेदारों के खरीद केंद्र पर आने से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए में जिले में 73 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं की सरकारी खरीद का मूल्य 1925 रुपया प्रति क्विंटल तथा खरीद का लक्ष्य 72500 मीट्रिक टन तय किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्रों पर पछर्यापत वारदाना है। केंद्र पर आने वाले किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। पल्लेदारों के पास भी जारी हो चुके हैं। खरीद केंद्रों पर अब कोई समस्या नहीं है। लॉकडाउन के चलते किसान कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदित नरायण सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी
पंकज मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed