फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will surround DM for construction of new canal announcement made after Mahapanchayat

Agra News: नई नहर का निर्माण कराने के लिए डीएम को घेरेंगे किसान, महापंचायत के बाद किया एलान

Fri, 02 Aug 2024 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 11:45 AM IST
सार

 सिंचाई विभाग में महापंचायत के बाद किसानों ने एलान किया कि नई नहर निर्माण के लिए जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। नई नहर बनती है, तो किसानों का सिंचाई संकट समाप्त हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
Farmers will surround DM for construction of new canal announcement made after Mahapanchayat
सांकेतिक फोटो

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नई नहर निर्माण के लिए दो साल से किसान आंदोलित हैं। बृहस्पतिवार को प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग में तीन घंटे किसानों की महापंचायत हुई। कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इस पर किसानों ने जिलाधिकारी का घेराव करने का एलान किया।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में 50 गांव में सिंचाई संकट है। भूजल स्तर 600 फीट तक पहुंच गया है। ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं। करीब आठ हजार हेक्टेयर कृषि भूमि बंजर हो रही है। सिंचाई संकट से निपटने के लिए नई नहर निर्माण की मांग को लेकर दो साल से किसान धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


नई नहर निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में किसान बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। दिलीप सिंह ने बताया कि 9 महीने पहले आईआईटी रुड़की प्रस्तुत की। टेक्निकल रिपोर्ट के लिए फाइल अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धूल फांक रही है। जिससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता श्याम सिंह चाहर, दीना चौधरी, ज्ञान सिंह कुशवाह, अभिषेक चौहान, दाताराम लोधी आदि ने कहा कि सिंचाई विभाग किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा, अब जिलाधिकारी का घेराव होगा। महापंचायत का संचालन कप्तान सिंह चाहर ने किया। इस दौरान गजेंद्र इंदौलिया, सत्यवीर चाहर, विष्णु छोंकर, संजय लोधी, राकेश शर्मा, विजेंद्र सिंह, राजवीर बघेल, मुरारी लाल आदि किसान महापंचायत में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed