फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will get all facilities under one roof

Agra News: एक ही छत के नीचे मिलेंगी किसानों को सभी सुविधाएं

Wed, 19 Jun 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get all facilities under one roof
कासगंज। किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए जनपद में 18 कृषि केंद्र (एग्री जक्शन) बनाए जाएंगे। इन पर बीज, खाद, लघु कृषि यंत्रों को किराए पर उपलब्ध कराना आदि कृषि निवेशों आदि सुविधाएं किसानें को मिलेंगी। किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उन्हें उर्वरक के उपयोग की भी जानकारी दी जाएगी। एग्री जंक्शन स्थापित किए जाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी को बैंको से ऋण सहायता, खाद बीज एवं कीटनाशकों के लाइसेंंस फीस के व्यय की पूर्ति करना, एक वर्ष के लिए परिसर के किराए हेतु किराया का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम रुपये 1000 प्रतिमाह का अनुदान दिया जाएगा। उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। यह केंद्र जनपद के सभी विकास खंडों में स्थापित होंगे। एग्री जंक्शन स्थापित करने के लिए आवेदन कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, डिप्लोमाधारक, कृषि विषय में इंटरमीडिएट योग्य होना चाहिए। आयु 40 वर्ष से अधिक न हो और अनुसूचित जाति जनजाति को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। इसके लिए आवेदन उप कृषि निदेशक कार्यालय से प्राप्त कर अंतिम तिथि पांच जुलाई तक जमा करा दें। अधिक जानकारी उप कृषि निदेशक कार्यालय से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed