फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will be able to spray pesticides with drones, 50 percent subsidy is being given on buying it

ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव: 10 लीटर दवा लेकर 500 मीटर तक जाएगा, पेड़-तार देखकर रुक जाएगा, 75 फीसदी है सब्सिडी

Mon, 09 Jan 2023 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

किसानों के लिए राहतभरी खबर है। वैज्ञानिकों ने ऐसे ड्रोन का इजात किया है, जिससे कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है। यह ड्रोन एफपीओ के लिए 75 फीसदी सब्सिडी के साथ उपलब्ध है।  

विज्ञापन
Farmers will be able to spray pesticides with drones, 50 percent subsidy is being given on buying it
ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब वे ड्रोन से फसलों पर दवा का छिड़काव कर सकेंगे। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में ड्रोन आ गया है। 

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि अनुसंधान केंद्र भारत सरकार द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी को एक ड्रोन आवंटित हुआ है। इसे उड़ाने के लिए लाइसेंसधारी पायलट की आवश्यकता है। केवीके के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ संदीप सिंह व शिवम प्रताप ने ड्रोन को उड़ाने की ट्रेनिंग ली है। 
विज्ञापन


डॉ राजेन्द्र ने बताया है कि करीब एक महीने के अंदर ही जनपद आगरा में इस वर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में 100 हेक्टेयर फसल में ड्रोन से दवा का छिड़काव करने का ट्रायल लगाएंगे। यह ड्रोन एक बार में दस लीटर दवा लेकर 30 फुट तक ऊंचा उड़ सकता है, इसकी रेंज 500 मीटर है। ड्रोन 15 मिनट में करीब ढाई एकड़ फसल में छिड़काव करेगा। इसमें दो बैटरी लगी हुई है। यह एक बार चार्ज करने पर 25 मिनट तक चलेगा। यह सॉफ्टवेयर नियंत्रित ड्रोन है, सिस्टम के जरिये ही उड़ान भरेगा। ड्रोन के आगे पेड़ या तार आने पर यह नहीं उड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा है कि पिछले वर्षों में टिड्डियों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ड्रोन टिड्डियों के बचाव के लिए लाभदायक है। इसके अलावा फसल के नुकसान का आंकलन भी ड्रोन के द्वारा किया जा सकता है। वहीं ड्रोन सर्वेक्षण से फसलों की जल ग्रहण क्षमता में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही सिंचाई के दौरान संभावित रिसाव के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। 

10 लाख रुपये है ड्रोन की कीमत 

डॉ राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि इस ड्रोन की कीमत दस लाख रुपये है। कृषि स्नातक छात्रों को यह ड्रोन 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर मिल रहा है। वहीं एफपीओ को 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पर आगरा के किसानों को ड्रोन से दवा का छिड़काव करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed