फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' union creates ruckus over demand for toll-free access.

Agra News: टोल फ्री की मांग पर किसान यूनियन का हंगामा

Tue, 16 Dec 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers' union creates ruckus over demand for toll-free access.
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते किसान
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर सोमवार शाम टोल फ्री की मांग के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन (शिवपाल गुट) ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नोएडा की ओर जाने वाली चार टोल लेनों को बंद कर दिया, जिससे एक्सप्रेसवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। अचानक हुए इस प्रदर्शन से टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि किसान यूनियन ने टोल फ्री को लेकर ज्ञापन दिया है, लेकिन उनकी किसी भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। धरना-प्रदर्शन में ईशू रावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अंशु यादव (प्रदेश सचिव), पवन यादव (जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद) सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed