{"_id":"6376700bc6307b57303bb898","slug":"farmers-threw-rotten-potatoes-in-collectorate-and-horticulture-department-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कलेक्ट्रेट और उद्यान विभाग में किसानों ने फेंके सड़े आलू, घटिया बीज बांटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कलेक्ट्रेट और उद्यान विभाग में किसानों ने फेंके सड़े आलू, घटिया बीज बांटने का आरोप
Thu, 17 Nov 2022 11:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:01 PM IST
सार
सिटी मजिस्ट्रेट ने उद्यान अधिकारी को फोन किया। यहां से किसान संजय प्लेस स्थित उद्यान अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां भी ट्रैक्टर से सड़े हुए आलू के बोरे उतारकर बीज को दफ्तर में जमीन पर फेंक दिया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर किसानों ने फेंके सड़े हुए आलू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उद्यान विभाग से लिया गया आलू का बीज खराब निकला। 20 दिन बाद भी अंकुरित नहीं हुआ। जो अंकुरित हुआ वह सड़ गया। सड़े आलू लेकर बृहस्पतिवार को किसान पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां विरोध जताते हुए सड़े आलू फेंके। इसके बाद उद्यान विभाग दफ्तर पहुंचे। वहां भी सड़े आलू फेंक कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद अधिकारी प्रभावित फसलों की जांच करने खेतों की ओर दौड़े।
विज्ञापन
आलू का उन्नत बीज उद्यान विभाग बांटता है। पिछले महीने किसानों ने 3775 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बीज लिया था। बिसेररी, बघा सोनगा, नगला देवरी, बाद और देवरी में किसानों के खेतों में बीज सड़ गया। आलू नहीं उपजा। आक्रोशित किसान बृहस्पतिवार को सड़े आलू को ट्रैक्टर में लादकर पहले कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां हंगामा और विरोध प्रदर्शन करते हुए परिसर में आलू फैला दिया। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने उद्यान अधिकारी को फोन किया। यहां से किसान संजय प्लेस स्थित उद्यान अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां भी ट्रैक्टर से सड़े हुए आलू के बोरे उतारकर बीज को दफ्तर में जमीन पर फेंक दिया। 40 से अधिक सड़े हुए आलू के बोरे दफ्तर में छोड़ दिए। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर उद्यान अधिकारी कौशल कुमार बीज की हकीकत जानने के लिए खेतों में पहुंचे। वहां उन्होंने बीज अंकुरित नहीं होने की जांच की। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, डीएम नवनीत चहल का कहना है कि आलू की जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजेश चाहर, विनोद कुमार, लाखन सिंह, महेश कुमार, भूपति सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन