{"_id":"6734f147cd4d5bdb7001d4b5","slug":"farmers-surrounded-the-cooperative-warehouse-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123684-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसानों ने सहकारी गोदाम घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसानों ने सहकारी गोदाम घेरा
Thu, 14 Nov 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। भारतीय किसान यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी तिरमल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने थाना दरियावगंज स्थित सहकारी खाद बिक्री केंद्र का घेराव किया। उन्होंने सरकारी तंत्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जैस-तैसे जमा खुलवाया।राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी तिरमल सिंह ने कहा कि रबी की फसल की बुवाई शुरू हो गई है। किसानों को डीएपी व खाद की जरूरत पड़ रही है लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन भी दिए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। घेराव करने के बाद जब संगठन ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देना चाहा तो वह मौके पर नहीं आए। इससे किसानों में रोष उत्पन्न हो गया। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और बदायूं-मैनपुरी हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चौधरी तिरमल सिंह को समझा कर लगभग आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। साथ ही किसानों को खाद का भी वितरण शुरू कराया। जाम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन