फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers should get adequate compensation for the acquired land

Agra News: किसानों को अधिगृहीत जमीन का मिले पर्याप्त मुआवजा

Tue, 15 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get adequate compensation for the acquired land
मैनपुरी। जिले के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया और जमीन के बदले पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने ये भी कहा कि कि उन्हें सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा नहीं मिला तो वे अपनी जमीन भी नहीं देंगे। मैनपुरी के किशनी विकास खंड क्षेत्र से होकर सरकार एक लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। यह लिंक एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे और मैनपुरी से गुजर रहे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को सीधा जोड़ेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे में किशनी क्षेत्र के ग्राम ढकरोई, कुम्होल, गुलरियापुर, तरिहा, ख्वाजापुर, धमियांपुर, रठेह, सींगपुर आदि ग्रामों की जमीन ली जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें जमीन देने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन निर्धारित सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिलाया जाए। डीएम ने किसानों को भरोसा दिया है कि उन्हें उनका हक मिलेगा। पर्याप्त मुआवजा भी दिलाया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed