फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers queued up for DAP, waiting for hours

Agra News: डीएपी को कतार में लगा किसान कर रहे घंटों इंतजार

Mon, 04 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers queued up for DAP, waiting for hours
कासगंज। किसान को रबी की फसल की बुवाई की चिंता सता रही है। डीएपी पहुंचते ही किसान समितियों पर पहुंच गए। समितियों पर लंबी कतार लगी रही। खाद पाने को किसान को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के चलते चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सहकारी समितियां खुली। इस समय रबी की फसल के तहत आलू, सरसों, गेहूं,मटर की फसल की बुवाई चल रही है। समितियों के बंद रहने से किसान डीएपी की खरीद नहीं कर पाया। समितियों के खुलने से पहले ही किसान अपना काम धाम छोड़ खाद के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

समितियों पर किसानों की लंबी कतारें लग गई। किसानों को डीएपी के लिए चार से पांच घंटे तक लाइन लगानी पड़ी। इसके बाद ही खाद मिल सकी। खाद मिलने के बाद किसान ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed