{"_id":"6120bc580296103e11248125","slug":"farmers-protests-in-tundla-threw-vagetables-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: किसानों ने सड़क पर सब्जी फेंककर किया प्रदर्शन, बोले-एक रुपये किलो खरीदकर 40 रुपये में बेचते हैं लौकी-भिंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: किसानों ने सड़क पर सब्जी फेंककर किया प्रदर्शन, बोले-एक रुपये किलो खरीदकर 40 रुपये में बेचते हैं लौकी-भिंडी
Sat, 21 Aug 2021 02:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:12 PM IST
सार
टूंडला की मंडी में शनिवार को किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया और अपनी सब्जियां सड़क पर फेंक दीं।
विज्ञापन
टूंडला मंडी समिति के सामने किसानों ने फेंकी सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को किसानों ने सब्जियां सड़क पर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने लौकी, तरोई, भिंडी आदि सब्जियां सड़क पर फेंक दीं। किसानों का आरोप है कि उन्हें सब्जी के सही दाम नहीं मिल रहे है। बिचौलिए उनकी सब्जियों को एक से पांच रुपये किलो ग्राम के भाव में खरीदकर बाजार में तीस से चालीस रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हैं। सब्जी उगाने की लागत तक उन्हें नहीं मिल रही है।
टूंडला में मंडी समिति पर हंगामा
शनिवार की सुबह टूंडला में एटा रोड स्थित मंडी समिति में जब किसान सब्जी बेचने के लिए पहुंचे। तब मंडी में आढ़तियों ने सही मूल्य पर सब्जी न खरीदे जाने से किसान नाराज हो गए। नाराज किसानों ने सब्जी को सड़कों पर फेंक दिया और नारेबाजी करने लगे। किसान वहां से सब्जी फेंकने के बाद चले गए।
विज्ञापन
टूंडला में मंडी समिति पर हंगामा
शनिवार की सुबह टूंडला में एटा रोड स्थित मंडी समिति में जब किसान सब्जी बेचने के लिए पहुंचे। तब मंडी में आढ़तियों ने सही मूल्य पर सब्जी न खरीदे जाने से किसान नाराज हो गए। नाराज किसानों ने सब्जी को सड़कों पर फेंक दिया और नारेबाजी करने लगे। किसान वहां से सब्जी फेंकने के बाद चले गए।
विज्ञापन