फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers of district read gazipur boarder

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे जिले के किसान

Tue, 02 Feb 2021 06:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
farmers of district read gazipur boarder
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के 11 सदस्यों ने मंगलवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष सहित सभी सदस्य किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे अनशन में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने बताया तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान दो महीने से दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसान दो महीने से अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यूनियन का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने किसान संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेने तक किसान संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। भाकियू की जिला इकाई सहित मैनपुरी के किसान भी आंदोलनकारी किसानों के साथ हैं। यूनियन के ओमवीर यादव, रूपेंद्र शाक्य, नरेंद्र यादव, राजेश राजपूत, शीशराम, चरन सिंह, भूपसिंह, रामऔतार अनशन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed