फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers left herd of animals on Agra-Lucknow Expressway

किसानों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छोड़ा पशुओं का झुंड, प्रशासन हैरान

Wed, 30 Jan 2019 08:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jan 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers left herd of animals on Agra-Lucknow Expressway
पशुओं का झुंड - फोटो : अमर उजाला
खुले घूम रहे पशुओं को लेकर गुस्साए ग्रामीण अभी तक स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों में बंद कर रहे थे। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने पशुओं का झुंड आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ही हांक दिया। 
विज्ञापन


झुंड में 300 से अधिक पशु थे। फिरोजाबाद के कठफोरी में नसीरपुर की तरफ से पशुओं का झुंड जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कठफोरी की तरफ बढ़ा वाहन जहां के तहां रुक गए। 
विज्ञापन


थाने से फोर्स दौड़ा पशुओं को हांकते हुए कठफोरी कट से जैसे ही नीचे उतारा, कठफोरी में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने विरोध करते हुए पशुओं को फिर से एक्सप्रेसवे की तरफ हांक दिया। इसका पुलिस वालों ने विरोध किया। ग्रामीणों को बल प्रयोग करके पुलिस ने खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है पुलिस वालों ने कट के पास ठेल लगाने वाले लोगों को लाठी से पीटा। पशुओं से फसलों को बचाने के लिए कठफोरी के लोगों ने पशुओं को बरनाहाल, भदान एवं करहल की ओर खदेड़ दिया।  
 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर की तरफ से पशुओं के झुंड को किसानों ने एकत्रित करके खदेड़ दिया। इसके कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। एसएचओ नगला खंगर पुलिस फोर्स के साथ हाईवे पर पहुंचे। 

सूचना पर एसडीएम सिरसागंज राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी जेसीबी और फोर्स के साथ कठफोरी कट पर पहुंचे जाम खुलवाने के लिए पशुओं को कठफोरी कट पर उतारने लगे। 

किसानों को एक साथ करीब 300 पशुओं को उतारने की सूचना मिली तो वह एकत्रित हो गए। किसान पशुओं को एकत्रित करके फिर से एक्सप्रेसवे पर चढ़ाने पहुंच गए। पुलिस फोर्स ने जब पशुओं को चढ़ाने से रोका तो किसानों और पुलिस में विवाद हो गया। 

पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे किसानों की पिटाई करनी शुरू कर दी। किसानों का कहना है कि पुलिस ने कट के पास ही बुधवार एवं शनिवार को लगने वाले बाजार के दुकानदारों के साथ पिटाई की। इसमें शंकरपुर निवासी हरीहरन, रामचंद्र, नगला बिशन निवासी बिश्नू भगवान, गोपाल सिंह नगला मोती, चाट विक्रेता बछेली निवासी रामू, पुष्पेंद्र कौरारी, ऐलमपुर से दवा लेने आए शिवकुमार को पीटा गया। 
 

फोर्स के जाने के बाद किसानों ने खदेड़े पशु

कठफोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के ही लिए कुछ पशुओं को करहल की ओर तो कुछ बरनाहल व कुछ को भदान की ओर खदेड़ दिया। किसानों का कहना था कि पहले से स्थानीय पशुओं के झुंड से परेशान हैं। सैकड़ों पशुओं के आने से फसलें बर्बाद हो जाएंगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed