{"_id":"575c74244f1c1b507e9c60da","slug":"farmers-have-full-power-supply-for-24-hours-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को भरपूर तो शहरों में 24 घंटे बिजली’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को भरपूर तो शहरों में 24 घंटे बिजली’
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
‘किसानों को भरपूर तो शहरों में 24 घंटे बिजली’
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा, अक्तूबर से नहीं रहेगा संकट
यह कहा
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी 10-14 घंटे आपूर्ति
जिला मुख्यालयों को 15-20 विद्युत सप्लाई
मंडल मुख्यालयों में 18-22 आएगी बिजली
महानगरों में 24 घंटे की जाएगी बिजली आपूर्ति
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर विद्युत व्यवस्था के सुधार की योजनाओं पर काम हो रहा है। अक्तूबर से बिजली संकट नहीं रहेगा। किसानों को भरपूर मिलेगी तो शहरों में 22 से 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। वह शनिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के हाईवे स्थित कार्यालय में कार्यों की समीक्षा करने आए थे।
संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में अब तक 273 मिलियन यूनिट विद्युत सप्लाई की जा रही थी। इसमें बढ़ाकर 338 मिलियन यूनिट किया जा रहा है। आगरा के 440 केवी पीलीपोखर सब स्टेशन में 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया इसी कड़ी का हिस्सा है। बुंदेलखंड में आपूर्ति बढ़ाई गई। अकेले बांदा जिले में 32 फीसदी का इजाफा किया गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे 72 घंटे के अंदर बदलने के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित जेई से लेकर उपखंड अधिकारी तक की जिम्मेदारी होगी। समीक्षा बैठक में दक्षिणांचल के एमडी सहित सभी 21 जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीवीवीएनएल भी चलाएगा बिलिंग वैन
अब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम भी बिलिंग वैन चलाएगा। शनिवार को चेयरमैन संजय अग्रवाल के समक्ष वैन का डेमो किया गया। संजय अग्रवाल ने बताया कि वैन में बिलिंग के साथ नए कनेक्शन देने और मीटर लगाने की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
आनलाइन बिल की सुविधा भी
यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में आनलाइन बिलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। ग्रामीणों को जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से उनके गांव में कंप्यूटराइज्ड बिल मिलेगा। वे आन लाइन बिल का भुगतान भी कर सकेंगे।
टोरंट पावर पर कसेगा शिकंजा
शहर में टोरंट पावर विद्युत सप्लाई कर रही है। घरेलू कनेक्शनों को देने में आनाकानी करने और कनेक्शन देने में बेवजह लाइन का भारी भरकर एस्टीमेट बनाने की शिकायतें मिल रही हैं। टोरंट कर्मियों द्वारा जनता के उत्पीड़न की शिकायतों के मामले में यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा कि घरेलू कनेक्शनों में नियमों के विरुद्ध कोई एस्टीमेट नहीं दिया जा सकता है। जो शिकायतें मिल रहीं उनकी जांच कराई जाएगी।