फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers get crop compensation

Agra News: किसानों को फसल का मिले मुआवजा

Sat, 24 Jun 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers get crop compensation
किसानों को फसल का मिले मुआवजा
विज्ञापन

भोगांव। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि भोगांव क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बारिश का पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है। किसानों को मुआवजा देने के लिए नुकसान का लेखपालों से आकलन कराया जाए। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य, बेंचेलाल राजपूत, गोपाल दास लोधी, राधेश्याम शाक्य, शिवराज सिंह राजपूत मौजूद रहे। संवाद

कब्जा हटवाने की मांग
भोगांव। नवीगंज में रसूखदारों ने हाईवे की जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने एस डी एम सहित मुख्यमंत्री और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा है कि नवीगंज से नेशनल हाईवे निकला है। जिनका नुकासन हुआ था उन्हें मुआवजा मिल चुका है। हाईवे ओवर ब्रिज के पास हाइवे अथॉरिटी की काफी जगह बेशकीमती है। इस पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जाच नायब तहसीलदार को दी है। प्रदीप कुमार, मिथिलेश, नीरज मिश्रा, विपिन दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा
भोगांव। रियल टाइम खतौनी परिवर्तित किए जाने में देरी होने पर एसडीएम ने तहसीलदार से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि कॉलम 13 के स्थान पर कालम 19 की रियल टाइम खतौनी परिवर्तित किए जाने वाले कार्य में निर्धारित लक्ष्य राजस्व परिषद के आदेश में संबंधित कार्य 18 जून तक पूरा होना था। एसडीएम अंजली सिंह ने संबंधित कार्य पूरा नही होने पर स्पष्टीकरण देकर कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed