फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers furious over the price of petrol and diesel

पेट्रोल डीजल की महंगाई पर भड़के किसान, भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 08 Jul 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious over the price of petrol and diesel
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन के अलग-अलग गुटों ने पेट्राल, डीजल व रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार वृद्धि पर आक्रोश जताया। विरोध प्रदर्शन किए और तीन सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे गए।
विज्ञापन

चामुंडा गेट पर किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने चामुंडा गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दामों को वापस लिए जाने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों और गरीबों की विरोधी है। डीजल, पेट्राल, रसोई गैस एवं खाद, बीज के दामों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार शीघ्र वापस लें। सरकार किसानों की फसलों के लिए एमएसपी गांरटी कानून बनाएं। श्यामवीर सिंह चौहान, आशीष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। युवा विंग जिला अध्यक्ष रमन साहू ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को समाप्त कर एमएसपी गांरटी कानून लाया जाए। मुकेश यादव, सरदार सतनाम सिंह गुरचरण, यशपाल शाक्य, विपिन श्रीवास्तव, अनूप सिंह, विक्की, कृष्णा, विशाल यादव, कुमरपाल यादव, मनोज प्रधान, प्रवीण, लालू यदुवंशी, महेंद्र सिंह, अवनेश, प्रदीप, हरलाल, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed